फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Accused of attacking ADO arrested

एडीओ पर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 23 Jun 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Accused of attacking ADO arrested
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। तीन हफ्ते पूर्व महिला सहायक विकास अधिकारी पर हुए जानलेवा हमले में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने पुलिस की टीम गठित की थी। हमले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के विवेकनगर मोहल्ले की रहने वाली गायत्री पांडेय मोतिगरपुर ब्लॉक में सहायक विकास अधिकारी (महिला/आईएसबी) के पद पर तैनात हैं। चार महीने पूर्व उनको मोतिगरपुर में अलग-अलग ग्राम पंचायतों में निरस्त चल रहीं कोटे की दुकानों के आवंटन की नोडल अधिकारी बनाया गया था।
विज्ञापन

मलिकपुर बखरा ग्राम पंचायत के कोटा आवंटन में कई बार जमकर हुए हंगामे के कारण बैठक स्थगित करनी पड़ी थी। पूर्व में पुलिस की मौजूदगी में कार्यवाही रजिस्टर फाड़ने के चलते कुछ युवकों के खिलाफ 151 की कार्यवाही भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 मई को एडीओ गायत्री पांडेय दोपहर बाद अपनी कार से कुड़वार थाने के बखतपुर निवासी ड्राइवर राजकरन यादव के साथ आवश्यक कार्य से मोतिगरपुर बैंक जा रही थीं। रास्ते में मोतिगरपुर-गोसैसिंहपुर मार्ग पर चार-पांच लोगों ने गाड़ी रोककर हॉकी-डंडों से हमला कर गायत्री को घायल कर दिया था। पुलिस पांच अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश कर रही थी।
एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने हमलावरों को गिरफ्तारी के लिए एसओ राजकुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम गठित की थी। एसओ को बुधवार को सूचना मिली कि एडीओ गायत्री पांडेय पर हमले में शामिल मुख्य आरोपी जितेंद्र यादव निवासी अहिरौली क्षेत्र के चौहानपुर तिराहे के पास मौजूद है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसओ ने बताया कि आरोपी ने घटना में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी दी है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed