फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Accused in murderous assault case summoned from jail

Sultanpur News: जानलेवा हमले का आरोपी जेल से तलब

Thu, 24 Sep 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 24 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Accused in murderous assault case summoned from jail
सुल्तानपुर। जानलेवा हमले के मामले में जेल गए 25 हजार के इनामी आरोपी अंकित पांडेय की कस्टडी रिमांड के लिए विवेचक ने सीजेएम कोर्ट में अर्जी दी गई है। बृहस्पतिवार को सीजेएम नवनीत सिंह की अदालत ने आरोपी अंकित पांडेय को रिमांड पर सुनवाई के लिए 28 सितंबर को जिला कारागार से तलब किया है।
विज्ञापन

कादीपुर कोतवाली के राईबीगो गांव निवासी वादी रामसूरत पांडेय ने गत 18 अगस्त को स्थानीय कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनके आरोप के मुताबिक घटना के दिन वह सिंचाई करने जा रहे थे। तभी गांव के ही आरोपी कामता प्रसाद पांडेय, उनके पुत्र अंकित पांडेय, सहआरोपी मनोज व आजमगढ़ जिले के रहने वाले नित्कर्ष सिंह बाइक से पहुंचे। आरोपियों ने उन पर असलहे से फायर कर दिया था। आरोपी अंकित पांडेय सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर जेल चला गया। उसे पुलिस कस्टडी रिमांड पर देने के लिए विवेचक ने अर्जी दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed