{"_id":"639e031c90ced91d1158ebeb","slug":"accident-sultanpur-news-lko6623564113","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बाइक सवार व्यवसायी को पिकअप ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बाइक सवार व्यवसायी को पिकअप ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
पवन अग्रहरि (फाइल फोटो)।
- फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। बाजार से घर लौट रहे बाइक सवार व्यवसायी को एक पिकअप टक्कर मारते हुए निकल गई। स्थानीय लोगों ने घायल व्यवसायी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
बल्दीराय क्षेत्र के देहली बाजार निवासी पवन कुमार अग्रहरि (32) गुजरात में सब्जी का कारोबार करते थे। एक माह पहले वे घर आए थे। शुक्रवार देर शाम बाजार से घर लौटते समय लकेहटा पुल के पास तेज रफ्तार पिकअप पवन कुमार की बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गई। सिर में चोट लगने से पवन गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक होने पर पवन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने के थोड़ी ही देर बाद पवन की मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार हादसे के वक्त पवन कुमार ने हेलमेट नहीं पहना था। राम सूरत अग्रहरि के चार पुत्रों में पवन कुमार तीसरे स्थान पर थे। बेटों में विश्वजीत, अनिल और पुष्पेंद्र अग्रहरि हैं।