फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   accident

ट्रेलर ने मैजिक को मारी टक्कर, चालक की मौत

Thu, 20 Oct 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
accident
सुल्तानपुर। टांडा-बांदा राजमार्ग पर बुधवार की रात तेज रफ्तार ट्रेलर और एक मैजिक में सामने से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में मैजिक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

यह हादसा बौरा जगदीशपुर (माधवपुर) गांव के पास बुधवार की रात नौ बजे हुआ। सुल्तानपुर से अंबेडकरनगर की तरफ जा रहे एक माल वाहक मैजिक को सामने से तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर से मैजिक के परखचे उड़ गए। मौके पर ही चालक इसरार अहमद (23) निवासी अलीगंज, जिला अंबेडकरनगर की मौत हो गई, जबकि खलासी मोहम्मद शादाब (25) निवासी अलीगंज गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने खलासी को सीएचसी दोस्तपुर पहुंचाया, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed