{"_id":"630e55c77d882701e552c0cc","slug":"accident-sultanpur-news-lko6459998148","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे खड़े सगे भाइयों को ट्रक ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे खड़े सगे भाइयों को ट्रक ने रौंदा
विज्ञापन
सुनील। फाइल फोटो
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे जीप को टक्कर मारते हुए उसके पीछे खड़े सगे भाइयों को रौंद दिया। सगे भाइयों को जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान बड़े भाई की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
जयसिंहपुर क्षेत्र के गोपालपुर निवासी सुनील वर्मा के बेटे हर्षित की सोमवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिवारीजन चालक मिथुन कुमार के साथ जीप से हर्षित को लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे। उघड़पुर चौराहे के पास अचानक जीप बंद हो गई। चालक ने इसकी सूचना फोन से सुनील को दी। सूचना मिलते ही सुनील (29) अपने छोटे भाई शिवांक (22) के साथ बाइक से उघड़पुर चौराहे के पास पहुंच गया। चालक खराब जीप को ठीक कर रहा था, जबकि सुनील और शिवांक पीछे सड़क किनारे खड़े थे। तभी कादीपुर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जीप को टक्कर मारते हुए सुनील और शिवांक को रौंद दिया।
गंभीर रूप से घायल सुनील और शिवांक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत नाजुक होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिजनों ने दोनों भाइयों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया था, जहां मंगलवार को उपचार के दौरान सुनील की मौत हो गई। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। सुनील की मौत से पत्नी संजू का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मासूम बेटे हर्षित के सिर से पिता का साया छिन गया।