{"_id":"62c4914501176a50b853c771","slug":"accident-sultanpur-news-lko638304283","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
मेघराज पांडेय। फाइल फोटो
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर सोमवार की रात बाइक सवार दो युवकों को मिनी ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह हादसा भदैंया गांव के पास हुआ। कोतवाली देहात क्षेत्र के बेलासदा गांव निवासी मेघराज पांडेय (35) और पड़ोस के गांव शंकरपुर निवासी विक्रम सिंह बाइक से सोमवार की रात साढ़े नौ बजे लंभुआ के भदैंया गांव से घर लौट रहे थे। भदैंया गांव के पशु अस्पताल के पास तेज रफ्तार मिनी ट्रक, बाइक को टक्कर मारते हुए आगे निकल गया। हादसे में मेघराज पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विक्रम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।
सूचना के बाद पहुंची लंभुआ पुलिस ने छानबीन की लेकिन टक्कर मारने वाले ट्रक का पता नहीं चल सका। मेघराज के परिवार में पत्नी वंदना के साथ ही एक पुत्र अंश (2) और एक वर्षीय बेटी अंशिका है। मेघराज के पिता व माता की पहले ही मौत हो चुकी है। मेघराज की मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
दोनों युवक साथ करते थे नौकरी
बेलासदा निवासी मेघराज पांडेय और शंकरपुर निवासी विक्रम सिंह सुल्तानपुर शहर में एक मॉल में नौकरी करते थे। दोनों एक साथ बाइक से ड्यूटी पर जाते और रात में साथ ही लौटते थे। सोमवार को घर लौटने के बाद वे किसी काम से भदैंया जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया