{"_id":"6276b52c4368a61845458d90","slug":"accident-sultanpur-news-lko6295374183","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर की पुलिया से टकराकर पलटी कार, बहन की मौत, भाई समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर की पुलिया से टकराकर पलटी कार, बहन की मौत, भाई समेत तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। नरायनपुर बिसानी गांव के पास शुक्रवार की रात एक कार नहर की पुलिया से टकराकर पलट गई। चीख-पुकार के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस बीच एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक की हालत नाजुक होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
कुड़वार क्षेत्र के मिश्र का पुरवा निवासी विपिन पाल (20) अपने रिश्तेदारों के साथ अमेठीके दुर्गापुर माधवपुर गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात में लौटते समय कार कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के नरायनपुर बिसानी गांव के पास नहर की पुलिया से टकराकर पलट गई। चीख-पुकार के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक शीलम पाल (14) पुत्री बरसाती पाल निवासी भीखमपुर की मौत हो चुकी थी।
ग्रामीणों ने दुर्घटना में घायल महेंद्र पाल (16) पुत्र बरसाती पाल, वंदना पाल पुत्री रामनाथ पाल निवासी अर्जुनपुर कोतवाली देहात तथा विपिन पाल निवासी मिश्र का पूरा कुड़वार को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में विपिन पाल की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।