फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   accident

फॉल्ट ठीक कर रहे प्राइवेट लाइनमैन की करंट से मौत

Fri, 06 May 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
accident
सुल्तानपुर। हाईटेंशन लाइन का फॉल्ट ठीक करते समय एक प्राइवेट लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। फॉल्ट ठीक करने के पहले लाइनमैन ने शट डाउन लिया था, लेकिन सप्लाई चालू कर देने से यह हादसा हो गया। लाइनमैन का शव दो घंटे तक हाईटेंशन लाइन के तार में फंसा रहा। इससे नाराज ग्रामीणों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को शांत कराकर शव को नीचे उतारा। पुलिस ने मृतक के चाचा की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के रामनाथपुर गांव निवासी दिलीप कुमार उर्फ लल्लू उपाध्याय (32) निजी लाइनमैन के तौर पर करता था। शुक्रवार को दिलीप को पड़ोस के गांव का ही एक व्यक्ति खपड़ाडीह गांव में हाईटेंशन लाइन का फॉल्ट ठीक कराने के लिए ले गया था। आरोप है कि दोपहर करीब दो बजे दिलीप उपकेंद्र से शटडाउन लेकर विद्युत पोल पर फॉल्ट ठीक करने के लिए सीढ़ी लगाकर चढ़ा था। दिलीप फॉल्ट ठीक कर रहा था कि अचानक सप्लाई चालू कर दी गई। इससे उसे करंट लग गया और उसकी विद्युत पोल के तार में ही फंसकर मौत हो गई। उधर फॉल्ट ठीक करा रहा युवक फरार हो गया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना यूपी 112 के साथ ही जयसिंहपुर कोतवाली पुलिस और पावर कॉर्पोरेशन के जेई को दी।
विज्ञापन

करीब आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची, लेकिन पावर कॉर्पोरेशन से कोई भी कर्मचारी नहीं आया। इससे नाराज ग्रामीणों ने नारेबाजी शुरू कर दी। दो घंटे बाद थाना प्रभारी एके सिंह के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए किसी तरह से शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के चाचा राज बहादुर उपाध्याय की तहरीर पर खपडाडीह गांव निवासी अमर बहादुर के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। उधर, जेई मनीष वर्मा ने बताया कि मृतक उनके यहां संविदा पर तैनात नहीं था। घटना में जो भी लोग दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed