{"_id":"6255c0525c54224fbf3f33b3","slug":"accident-sultanpur-news-lko6258515108","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन को जोड़ रहे प्राइवेट लाइनमैन को लगा करंट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन को जोड़ रहे प्राइवेट लाइनमैन को लगा करंट, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जमीन पर टूटकर गिरे हाईटेंशन लाइन के तार को जोड़ते समय करंट लगने से प्राइवेट लाइनमैन झुलस गया। ग्रामीणों ने घायल लाइनमैन को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पॉवर कॉर्पोरेशन के जेई के अनुसार विद्युत उपकेंद्र से बिना शटडाउन लिए ही लाइनमैन फॉल्ट ठीक करने गया था।
क्षेत्र के छेदुवारी निवासी राममिलन (50) दियरा विद्युत उपकेंद्र पर प्राइवेट लाइनमैन के रूप में काम करता था। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे राम मिलन उपकेंद्र पर तैनात संविदाकर्मी बृजलाल के साथ काछा भिटौरा के बहरिया गांव में साईं दाता मंदिर के पास जमीन पर टूटकर गिरे हाईटेंशन लाइन के तार को जोड़ने पहुंचा था। तार को जोड़ते समय राम मिलन को करंट लग गया और वह झुलस गया। ग्रामीण राम मिलन को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि एक दिन पहले ही काछा भिटौरा गांव में हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिरा था, जिसे जोड़ते समय यह हादसा हुआ। पॉवर कॉर्पोरेशन के जेई मनीष वर्मा ने बताया कि बिना शटडाउन लिए बाहरी व्यक्ति लाइन ठीक कर रहा था। उपकेंद्र पर सूचना भी नहीं दी गई थी। करंट लगने से उसकी मौत हो गई है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।