{"_id":"61e9a6b0d48f0a0af177607d","slug":"accident-sultanpur-news-lko61435200","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के सजैया गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह रेल ट्रैक के किनारे ग्रामीणों ने एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। बगल में ही एक युवक जख्मी हालत में पड़ा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोतवाली देहात थाने की पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बुधवार की शाम घर से निकले थे। रात में रेल ट्रैक पार करते समय वे किसी ट्रेन की चपेट में आ गए। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लाला का पुरवा छतौना गांव निवासी राजेश कुमार कोरी (19) अपने पड़ोसी अजय कुमार (18) के साथ बुधवार की शाम घर से निकला था। दोनों ने अपने घर सजैया लोहरामऊ में अपने किसी साथी से मिलने जाने की बात कही थी। देर रात तक दोनों जब घर नहीं लौटे तो परिवारीजनों को अनहोनी की आशंका हुई। रात में ही घरवालों ने दोनों की तलाश शुरू की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की सुबह लाला का पुरवा छतौना गांव के बगल से गुजरे रेल ट्रैक पर ग्रामीणों ने दो युवकों को रेलवे ट्रैक के पास घायल हालत में देखा।
इसकी सूचना राजेश व अजय के घरवालों को भी हुई। दोनों के परिवारीजनों ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त की। इस बीच राजेश की मौत हो चुकी थी अजय बेहोशी की हालत में था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल अजय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, राजेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक किसी ट्रेन की चपेट में आ गए थे। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक गौरीशंकर पाल ने बताया कि अस्पताल में भर्ती अजय कुमार की स्थिति गंभीर बनी है। उसके होश में आने पर ही सही जानकारी मिल सकेगी।