फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   accident

सड़क हादसे में बाल-बाल बचीं संयुक्त आयकर आयुक्त

Wed, 24 Nov 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
accident
भदैंया (सुल्तानपुर)। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अभियाकलां गांव के पास मंगलवार की रात वाराणसी की ओर से आ रहीं संयुक्त आयकर आयुक्त की कार अचानक सड़क पर पहुंचे वनरोजों से टकरा गई। कार के दुर्घटनाग्रस्त होते ही उसमें लगे एयर बैग खुल गए, जिससे उस पर सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। हादसे में एक वनरोज की मौत हो गई।
विज्ञापन

लखनऊ में तैनात संयुक्त आयकर आयुक्त प्रियंका मंगलवार को अपनी कार से परिवारीजनों के साथ वाराणसी से लखनऊ लौट रही थीं। साथ में एक नौकर तथा उनकी मां कार में बैठी थीं। कार उनका चालक दीपक चला रहा था। मंगलवार की रात करीब नौ बजे उनकी कार कोतवाली देहात के अभियाकलां गांव के पास से गुजर रही थी। तभी अचानक वनरोजों का झुंड कार के सामने आ गया। एक वनरोज से उनकी कार टकरा गई। वनरोज बगल से गुजर रहे ट्रक से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद कार का एयर बैग खुलने से आगे बैठीं संयुक्त आयकर आयुक्त प्रियंका व चालक समेत सभी बाल-बाल बच गए। हालांकि, दुर्घटना के बाद उनकी कार खराब हो गई। बाद में वह दूसरे वाहन से लखनऊ रवाना हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed