{"_id":"618819d1fbcb24081d4ef08a","slug":"accident-sultanpur-news-lko603399566","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आई बाइक के परखचे उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आई बाइक के परखचे उड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। वाराणसी-लखनऊ रेलखंड के पखरौली स्टेशन के पास बंद रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय ट्रेन आती देख बाइक को रेल ट्रैक पर छोड़कर युवक भाग निकले। ट्रेन की चपेट में आने से बाइक करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। उसके परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने बाइक को कब्जे में लेकर केस दर्ज किया है।
पखरौली रेलवे स्टेशन के पूरब स्थित गोपालपुर गांव के पास दो साल पहले बंद हुई मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार की देर शाम करीब छह बजे दो लोग एक बाइक के साथ रेल ट्रैक पार कर रहे थे। इसी बीच वाराणसी की ओर जा रही पार्सल ट्रेन आ पहुंची। सामने ट्रेन देखकर बाइक सवार युवक घबरा गए। दोनों युवक बाइक को पटरी पर छोड़कर भाग खड़े हुए। इसी बीच बाइक पार्सल ट्रेन के इंजन के आगे बने बूम में फंस गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तेज आवाज के साथ बाइक ट्रेन के साथ करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई।
ट्रेन चालक ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए किसी तरह से ट्रेन को रोका। बाइक को इंजन के बूम से निकालकर अलग किया। चालक ने इसकी सूचना स्थानीय रेलवे स्टेशन तथा कंट्रोल रूम को दी। करीब 20 मिनट बाद ट्रेन आगे की ओर रवाना हुई। देर शाम पहुंची आरपीएफ ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। आरपीएफ के निरीक्षक प्रेम सिंह खटाना ने बताया कि वाराणसी रेलवे रूट पर शनिवार की शाम बंद रेलवे क्रॉसिंग को जबरन पार करने की कोशिश में बाइक ट्रेन की चपेट में आ गई। बाइक क्षतिग्रस्त मिली है। सवार भाग निकले। अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर दुुर्घटना की जांच की जा रही है।