फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   accident

सवारियों से भरा टैंपो पलटा, तीन महिलाओं समेत पांच घायल

Tue, 06 Apr 2021 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
accident
सुल्तानपुर। सवारियों से भरा एक टैंपो मंगलवार को अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना के दौरान रास्ते से गुजर रहे एक पूर्व विधायक संतोष पांडेय ने सभी को अपने वाहन से सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

यह हादासा पखरौली के पास मंगलवार की दोपहर हुआ। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने टैंपो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। रास्ते से गुजर रहे सपा के पूर्व विधायक संतोष पांडेय ने अपने वाहन से दुर्घटना में घायल पीआरडी जवान मायाकुमारी निवासी अभियाखुर्द, अंतिमा कुमारी निवासी रामगढ लंभुआ, अंजली कुमारी निवासी भदैंया कोतवाली लंभुआ, रामतीरथ निवासी भरथीपुर और प्रेमप्रकाश निवासी बदरुद्दीनपुर को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

गड्ढे में गिरी महिला, मौत
जगदीशपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पश्चिम गांव निवासी गया प्रसाद मौर्य की पत्नी शिवपता देवी (52) मंगलवार की सुबह बेटे के साथ बाइक से जगदीशपुर जा रही थीं। रास्ते में अयोध्या-रायबरेली हाइवे पर मंगौली गांव के पास सड़क पर एक गड्ढे में जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई। इसी बीच शिवपता बाइक से नीचे गिर गईं। घायल अवस्था में बेटा मां को लेकर सीएचसी पहुंचा जहां चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed