{"_id":"66676725662e0b0f61072f48","slug":"abvp-demonstrated-against-rigging-in-neet-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-114507-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: नीट में धांधली के विरोध में एबीवीपी ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: नीट में धांधली के विरोध में एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
Tue, 11 Jun 2024 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 11 Jun 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से नीट के रिजल्ट में हुई धांधली के विरोध में सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। संगठन ने मामले की सीबीआई से जांच की मांग उठाई है।
एबीवीपी काशी प्रांत के सहमंत्री सुभेंद्रवीर सिंह ने नीट के परिणाम में धांधली का आरोप लगाते हुए उसकी जांच सीबीआई से कराने की मांग की। आरोप लगाया कि यह कैसे हो सकता है कि एक ही सेंटर पर क्रमश: रोल नंबर वाले आठ विधार्थी टॉप कर जा रहे हैं। इससे मालूम होता है कि कहीं न कहीं एनटीए ने इसमें लापरवाही बरती है। प्रांत कार्यसमिति सदस्य शिवम दुबे ने कहा कि एनटीए प्रशासन के दुर्भाग्यपूर्ण रवैये से आम छात्र-छात्राओं का डॉक्टर बनने का सपना पूरा नहीं होगा।
राणा प्रताप पीजी कॉलेज इकाई के अध्यक्ष परमेंद्र सिंह ने कहा कि नीट पांच मई को हुई थी और इसका रिजल्ट चार जून को आया। इसमें 67 विधार्थी प्रथम स्थान पर रहे। इन छात्रों ने 720 में पूरे 720 अंक अर्जित किए हैँ। इसमें 44 छात्रों ने ग्रेस मार्क की मदद से टॉप किया है। प्रदर्शन में एबीवीपी जिला संयोजक रितिक द्विवेदी, आदर्श शुक्ल, डॉ. संतोष अंश, सत्यम त्रिपाठी, तेजश्व पांडेय, रुद्र प्रताप, सौरभ पाठक, देवेंद्र तिवारी, देवेश, नीरज, शुभम, सत्यम त्रिपाठी, शिवांश, विशाल व अमन राठौर आदि शामिल रहे।