{"_id":"660c48c1cc302ce462083205","slug":"aborers-body-found-near-railway-track-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-111823-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: रेलवे ट्रैक के पास मिला मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: रेलवे ट्रैक के पास मिला मजदूर का शव
Tue, 02 Apr 2024 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 02 Apr 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका, दो दिन पहले घर से निकला था कमाने के लिए
बंधुआकला थाना क्षेत्र के लोधेपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी अमहट/बंधुआकला (सुल्तानपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी रेलखंड के लोधेपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास रेल ट्रैक के किनारे मंगलवार सुबह झाड़ी में एक युवक का शव पड़ा देखा गया। युवक का शव देखकर ग्रामीण हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैंं। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है।
बंधुआकला कस्बा के अंसारनगर निवासी राजकुमार (35) मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। दो दिन पहले वह घर से कमाने के लिए निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच मंगलवार सुबह बंधुआकला थाना क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर लोधेपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास ग्रामीणों ने एक युवक का शव झाड़ियों में पड़ा देखा। शव मिलने की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
ग्रामीणों ने शव देखकर हत्या की आशंका व्यक्त की है। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी दिखाई दिए हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी। शव मिलने का पता पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त राजकुमार के रूप में की। इसके बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी बंधुआकला थाने की पुलिस को दी। ग्रामीणों के बताने पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि अभी मौत के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। पीएम रिपोर्ट मिलने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी।