{"_id":"677c23e43394d5e82009aa05","slug":"aaps-former-district-president-was-accused-of-converting-a-girls-religion-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-125139-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: आप का पूर्व जिलाध्यक्ष था युवती का धर्म परिवर्तन कराने का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: आप का पूर्व जिलाध्यक्ष था युवती का धर्म परिवर्तन कराने का आरोपी
Tue, 07 Jan 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। युवती ने दुष्कर्म कर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में रविवार को कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती ने शहर के गभड़िया निवासी व आम आदमी पार्टी के पूूर्व जिलाध्यक्ष महमूद खान पर आरोप लगाया था कि करीब 15 माह से उसने अपना नाम सोनू बताकर उनसे दोस्ती बढ़ाई। 20 अगस्त को वह उससे कलेक्ट्रेट में मिलने आई तो वह युवती को लेकर बहाने से शहर स्थित एक कमरे में ले गया था। वहां उसने दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया था। पीड़िता ने आरोपी पूर्व जिलाध्यक्ष पर धर्म परिवर्तन कराने का भी आरोप लगाया था।
रविवार को आरोपी ने उसे अपने साथियाें के साथ मारापीटा। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर नारदमुनि सिंह ने बताया कि सोमवार को आरोपी महमूद खान को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेश प्रजापति ने बताया कि महमूद खान पहले आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष थे। वर्तमान में वह किसी पद पर नहीं हैं।