{"_id":"68974be7ac02eb080301a3ad","slug":"aap-mp-sanjay-singh-tied-rakhi-to-children-in-sultanpur-said-if-schools-do-not-open-in-week-then-we-protest-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: आप सांसद संजय सिंह ने स्कूली बच्चों से बंधवाई राखी, बोले-एक हफ्ते में नहीं खुला स्कूल तो देंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: आप सांसद संजय सिंह ने स्कूली बच्चों से बंधवाई राखी, बोले-एक हफ्ते में नहीं खुला स्कूल तो देंगे धरना
Sat, 09 Aug 2025 06:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 09 Aug 2025 06:53 PM IST
सार
सुल्तानपुर में आप सांसद संजय सिंह ने स्कूली बच्चों से राखी बंधवाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एक हफ्ते में विलय किया गया स्कूल नहीं खुला तो वह धरने पर बैठेंगे। यूपी सरकार पर बच्चों को अनपढ़ बनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
आप सांसद संजय सिंह ने स्कूली बच्चों से बंधवाई राखी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के सुल्तानपुर में जयसिंहपुर के सराय नौरंग प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने स्कूली बच्चों के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने'हमारा स्कूल वापस दो... बच्चों का स्कूल वापस दो'के नारे लगाए। रक्षाबंधन पर बच्चों ने सांसद को राखी बांधी। उनसे विद्यालय पुनः शुरू करवाने में मदद मांगी।
विज्ञापन
बच्चों की मांग पर सांसद ने आश्वासन दिया कि यदि एक हफ्ते के भीतर स्कूल शुरू नहीं हुआ तो वह धरने पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम कानून के अनुसार किसी भी बच्चे का सरकारी स्कूल एक किमी से अधिक दूर नहीं होना चाहिए। लेकिन, सराय नौरंग के बच्चों को एक किमी दूर और हाईवे पार करके पढ़ने जाना पड़ रहा है। योगी सरकार शिक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है। सरकार आने वाली पीढ़ी को अनपढ़ रखना चाहती है।
विज्ञापन
संजय सिंह ने आगे कहा कि चुनाव में धांधली हुई है। कई केंद्रीय मंत्रियों के घर 30–35 वोट दर्ज थे। छोटे फ्लैट्स में 22–25 वोट बनाए गए थे। बुरारी निवासी व्यक्ति का वोट केंद्रीय मंत्री के घर बना था। दिल्ली चुनाव में इसका खुलासा भी किया गया था। उन्होंने दावा किया कि एक ही मतदाता कई राज्यों में वोट डाल रहा है। इससे चुनाव आयोग की विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन
अयोध्या में 150 करोड़ की लागत से बने ओवरब्रिज की सड़क धंसने पर सांसद ने सरकार को घेरा। कहा कि सरकार प्रभु श्रीराम के नाम पर जनता को लूट रही है।