{"_id":"665e2c525fa5d825b00a4a09","slug":"a-youngster-died-in-a-road-accident-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-114208-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सड़क हादसे में युवक की मौत
Tue, 04 Jun 2024 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 04 Jun 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर रविवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना घर पहुंचने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अखंडनगर थाना क्षेत्र के रूपईपुर खानपुर निवासी फिरतू राजभर का छोटा पुत्र अनिल राजभर (25) वीडियोग्राफी का काम करता था। रविवार रात वह वीडियोग्राफी करने बाइक से कहीं शादी कार्यक्रम में जा रहा था। रास्ते में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर सजमपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की।
सदमे में आया परिवार
फिरतू राजभर का बड़ा पुत्र सुनील घर पर रहता है जबकि छोेटा पुत्र अनिल वीडियोग्राफी का काम करता था। उसकी मौत से पूरा परिवार सदमे में है।