{"_id":"6660d0e3bca8c40de503ad57","slug":"a-young-man-who-was-running-away-after-stealing-a-mobile-phone-was-caught-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-114304-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मोबाइल चुराकर भाग रहे युवक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मोबाइल चुराकर भाग रहे युवक को पकड़ा
Thu, 06 Jun 2024 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 06 Jun 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के डींगुरपुर बनकेगांव में इंटरलाकिंग प्लांट पर बुधवार सुबह काम कर रहे मजदूरों का तीन मोबाइल चोरी कर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया। उसका दूसरा साथी बाइक से फरार हो गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के डींगुरपुर बनकेगांव में इंटरलाकिंग प्लांट पर बुधवार सुबह मजदूर काम कर रहे थे। मजदूर गंगाराम का आरोप है कि करीब आठ बजे एक युवक प्लांट पर आया और मजदूरों का तीन मोबाइल चुराकर भागने लगा। तभी उसकी निगाह मोबाइल चुराकर जा रहे युवक पर पड़ी।
उसके शोर मचाने पर संदीप, मगन, कुंदन व अन्य मजदूरों ने उसे पकड़ लिया जबकि कुछ दूरी पर बाइक के साथ खड़ा उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। आरोपी कोतवाली क्षेत्र लंभुआ के जमखुरी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। गंगाराम की शिकायत पर पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। थानाध्यक्ष ज्ञानचंद शुक्ल ने बताया कि पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।