{"_id":"6639271642c0dc88e004c994","slug":"a-young-man-riding-a-bicycle-died-after-being-hit-by-a-tanker-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-113130-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: टैंकर की चपेट में आकर साइकिल सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: टैंकर की चपेट में आकर साइकिल सवार युवक की मौत
Tue, 07 May 2024 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 07 May 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के बभनैया पूरब के पास सोमवार को दोपहर बाद टैंकर की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दोस्तपुर थाना क्षेत्र के कैथौली निवासी श्याम सुंदर तिवारी (45) दोपहर करीब चार बजे साइकिल से दोस्तपुर बाजार से घर जा रहा था। रास्ते में बभनैया पूूरब के पास तारकोल से भरे टैंकर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ घटनास्थल पर एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी दोस्तपुर थाने की पुलिस को दी।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि श्याम सुंदर तिवारी दोस्तपुर स्थित प्राइवेट स्कूल में पढ़ाता था। वह वहीं से घर जा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।