{"_id":"63ba7d52fb61a2199d100ab2","slug":"a-woman-killed-her-child-because-of-superstition-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: तांत्रिक के फेर में फंसी मां ने चार माह के मासूम को फावड़े से काट डाला, घटना से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: तांत्रिक के फेर में फंसी मां ने चार माह के मासूम को फावड़े से काट डाला, घटना से सनसनी
Sun, 08 Jan 2023 05:20 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 08 Jan 2023 05:20 PM IST
सार
सुल्तानपुर के एक गांव में अंधविश्वास के चलते एक मां ने अपने चार माह के मासूम को मौत के घाट उतार दिया। घटना से सनसनी मच गई। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
घटना के बाद गांव पहुंचे पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के धनऊडीह (गुमवा) गांव में एक दिलदहला देने वाली घटना हुई। एक मां ने अपने चार माह के बेटे को फावड़े से काटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंधविश्वास से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां को गिरफ्तार कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के धनऊडीह गांव में रविवार सुबह गांव निवासिनी महिला मंजू उर्फ राधा पत्नी शिवकुमार ने अपने चार माह के मासूम पुत्र प्रीतम को फावड़े से काटकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव ने पुलिस मुख्यालय में चाय पीने से किया इनकार, बोले- जहर मिला दिया तो... हमें भरोसा नहीं
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भारत जोड़ो यात्रा: समर्थक दलों से रिश्ते कायम रखेगी कांग्रेस, रालोद के साथ ही अन्य दलों पर भी नजर
मां ने घर के पास स्थित एक पीपल के चौरे पर घटना को अंजाम दिया। इससे घटना अंधविश्वास से जोड़कर देखी जा रही है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करने के साथ ही बच्चे के शव को कब्जे में लिया है। सूचना पर एसपी सोमेन बर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।