फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress is keeping an eye on small parties in Uttar Pradesh.

भारत जोड़ो यात्रा: समर्थक दलों से रिश्ते कायम रखेगी कांग्रेस, रालोद के साथ ही अन्य दलों पर भी नजर

Sun, 08 Jan 2023 11:34 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 08 Jan 2023 11:34 AM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहे समर्थन से कांग्रेसी गदगद हैं। यूपी में रालोद ने यात्रा का समर्थन किया। अब कांग्रेस की नजर अन्य छोटे दलों पर भी है। पार्टी ने गांव-गांव पहुंचने की रणनीति बनाई है।

विज्ञापन
Congress is keeping an eye on small parties in Uttar Pradesh.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी व जयंत चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस उन सभी दलों और लोगों से संबंध बनाए रखेगी, जो भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए हैं। रालोद के समर्थन से जहां कांग्रेस नेता गदगद हैं, वहीं अन्य छोटे दलों पर भी उसकी नजर है। तय हुआ है कि विभिन्न माध्यमों से इन सभी लोगों से लगातार संपर्क रखा जाएगा और इसके लिए एक डाटा बैंक भी बनाया जाएगा। साथ ही हर गांव में 5-5 कार्यकर्ता भी बनाए जाएंगे, जिससे लोकसभा चुनाव से पहले बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती दी जा सके।

विज्ञापन


राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा तीन दिनों तक यूपी में रही और 5 जनवरी को शामली होते हुए हरियाणा में प्रवेश कर गई। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि आम मतदाताओं के अलावा बड़ी संख्या में व्यापारी, एनजीओ के प्रतिनिधि, फिल्मी कलाकार और अर्थशास्त्री भी इस दौरान राहुल से मिले और अनुभव साझा किए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रचंड ठंड व शीतलहरी से कांप रहा प्रदेश, 2 डिग्री न्युनतम तापमान के साथ अयोध्या सबसे ठंडा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मकर सक्रांति के बाद बदले जाएंगे यूपी में भाजपा के प्रभारी, बड़े चुनाव के हिसाब से होगी नियुक्ति


राहुल ने उनकी समस्याओं और सुझावों को भविष्य में कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र में शामिल करने का आश्वासन भी दिया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भारत जोड़ो यात्रा में योगदान देने वाले महत्वपूर्ण लोगों का एक डाटा बैंक तैयार किया जा रहा है, जिससे उनके साथ रिश्ते और प्रगाढ़ करने में मदद मिले।

बिना भय के रालोद ने दिया यात्रा को समर्थन : दुबे
कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने कहा कि कांग्रेस, रालोद का हृदय से आभार प्रकट करती है। बिना किसी भय के राहुल गांधी की यात्रा को समर्थन दिया। नतीजतन, पश्चिमी यूपी के युवाओं और किसानों ने यात्रा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। किसानों ने घटती आय और आवारा पशुओं की समस्या बताई तो नौजवानों ने अग्निपथ योजना की खामियां बताईं।

दुबे ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार बताए कि पिछले 5 वर्षों में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले जो आयोजन हुए, उस पर जनता की गाढ़ी कमाई का कितना पैसा खर्च हुआ। जनता को बताया गया था कि उन तीन इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से लगभग 5 लाख करोड़ का निवेश आया था तो कारखाने कहां लगे। उन्होंने सरकार पर इन्वेस्टर्स समिट के बहाने आम लोगों को भ्रम में रखने का आरोप भी लगाया। मीडिया विभाग के संयोजक अशोक सिंह ने योगी सरकार के दावे को खोखला बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed