{"_id":"69347862ec83f1367b09505f","slug":"a-trailer-collided-with-a-bus-full-of-pilgrims-killing-a-woman-and-injuring-15-others-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-145769-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: श्रद्धालुओं से भरी बस से ट्रेलर की टक्कर, महिला की मौत, 15 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: श्रद्धालुओं से भरी बस से ट्रेलर की टक्कर, महिला की मौत, 15 घायल
Sun, 07 Dec 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
कूरेभार कस्बे में दुर्घटनाग्रस्त बस। -
सुल्तानपुर। प्रयागराज-अयोध्या हाईवे के कूरेभार चौराहे पर शनिवार भोर 04:15 बजे प्रयागराज जा रही महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस को बेकाबू ट्रेलर ने बगल से टक्कर मार दी। जिससे बस पलट गई। दुर्घटना में बस सवार 46 में से 15 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें छोटी बाई पाटिल (45) निवासी जलगांव, महाराष्ट्र की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में लिया है।
बस में मौजूद गंभीर रूप से घायल महाराष्ट्र के जलगांव निवासी पद्मा बाई (55), रामा बाई (60), निशा (30), मंजू पाटिल (40), रंजना पाटिल (54), अनीता (40), कल्पना (54), राम सिंह (60), संगीता (35), सुनीता (55), आशा (65), अर्चना सुधाकर (40) निवासीगण जलगांव, महाराष्ट्र व चालक राजेश (38), खलासी रघु (35) निवासी सोरांव प्रयागराज व अन्य लोगों को कूरेभार पुलिस ने बस से बाहर निकलवाया। घायलों को कूरेभार सीएचसी पहुंचाया गया।
हालत गंभीर देखकर वहां से अनीता, संगीता, कल्पना, अर्चना सुधाकर, रामाबाई, राम सिंह, पद्मा सिंह व निशा को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। शेष आंशिक रूप से घायलों का प्राथमिक इलाज कर उन्हें कूरेभार सीएचसी से डिस्चार्ज कर दिया गया। एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी व सीओ नगर सौरभ सामंत दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं के लिए कूरेभार कस्बे में रुकने व नाश्ते की व्यवस्था की।
विज्ञापन
कूरेभार थानाध्यक्ष विजयंत मिश्र ने बताया कि ट्रेलर धनपतगंज की ओर से आ रहा था। ट्रेलर चालक को हिरासत में लिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मुख्य मार्ग से हटाया गया है। श्रद्धालुओं को दूसरे वाहन से सुल्तानपुर पहुंचाया गया। वहां बरात घर में उनके रुकने की व्यवस्था की गई है। वहां से सभी गंतव्य के लिए रवाना होंगे।
सब्जी व्यापारी का सामान क्षतिग्रस्त, बचे लोग
दुर्घटना के दौरान ट्रेलर की टक्कर के बाद दुर्घटनाग्रस्त बस की चपेट में आने से कस्बा निवासी सब्जी व्यापारी इलियास के घर का सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। घर के बाहर रखे दो तख्त, ठेला, टिन शेड व लोहे के एंगल टूट गए। हालांकि, घर में मौजूद लोग बच गए।
हाईवे पर बस की चपेट में आने से मजदूर घायल
भदैंया। अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर अहिमाने बाजार के पास शनिवार सुबह बस की चपेट में आने से पैदल जा रहे दिहाड़ी मजदूर तिवारीपुर निवासी पुन्नवासी (50) घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, वहां उनकी हालत गंभीर बनी है। दुर्घटनास्थल पर पहुंचे प्रतापगंज चौकी प्रभारी रमेश बहादुर सिंह ने बताया कि बस छत्तीसगढ़ की है। चालक को हिरासत में लिया गया है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। (संवाद)