{"_id":"5d695afd8ebc3e939d468eb6","slug":"a-teenager-dies-after-a-neighbor-s-wall-collapses-sultanpur-news-lko478954880","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी की कच्ची दीवार ढही, किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी की कच्ची दीवार ढही, किशोरी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। दिछौली गांव में बृहस्पतिवार देर शाम एक किशोरी पर पड़ोसी की कच्ची दीवार गिर गई। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर किशोरी को बाहर निकाला। परिवारीजन उसे लेकर सीएचसी जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दिछौली गांव निवासी शिव प्रसाद की बेटी शिखा (15) बृहस्पतिवार की देर शाम घर से गांव में किसी के घर जाने के लिए निकली थी। वह त्रिभुवन के पुराने मकान के पास से गुजर रही थी।
तभी कच्ची दीवार भर-भराकर शिखा पर गिर पड़ी। आस-पास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर शिखा को बाहर निकाला। परिवारीजन उसे लेकर सीएचसी जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शुक्रवार को पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। शिखा की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।