{"_id":"698e1cfaaa70a344cf001480","slug":"a-man-posing-as-an-army-officer-duped-a-labourer-of-rs-96000-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-150121-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सेना का अधिकारी बनकर मजदूर से 96 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सेना का अधिकारी बनकर मजदूर से 96 हजार की ठगी
Fri, 13 Feb 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
भदैंया। फेसबुक पर सेना का अधिकारी बनकर बोलेरो जीप बेचने के नाम पर एक दिहाड़ी मजदूर से 95 हजार 848 रुपये की ऑनलाइन ठगी करने का मामला सामने आया है।
शिवगढ़ के कैथापुर ग्राम रसुलहा निवासी मोहम्मद करीम दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। 30 जनवरी की सुबह करीम ने फेसबुक पर एक बोलेरो बेचने का विज्ञापन देखा। मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर संबंधित ने परिचय राकेश कुमार सिंह निवासी ग्राम बनी दोस्तपुर, सुल्तानपुर दिया और खुद को भारतीय सेना में अधिकारी बताया। राकेश ने करीम को बताया कि उसका ट्रांसफर हो गया है और वह बोलेरो बेचना चाहता है। गाड़ी की कीमत एक लाख 80 हजार रुपये बताई।
आरोपी ने अपनी वर्दी में फोटो भेजकर और सेना अधिकारी होने का विश्वास दिलाकर करीम से कुल 95,848 रुपये विभिन्न किस्तों में ऑनलाइन मंगवा लिए। पैसे प्राप्त होने के बाद आरोपी न गाड़ी दे रहा है और न पैसे वापस कर रहा है। मोबाइल नंबर बंद बता रहा है। शिवगढ़ एसओ चंद्रभान वर्मा ने बताया कि मोहम्मद करीम की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है।