फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   A delegation of traders met the Finance Minister

Sultanpur News: वित्त मंत्री से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

Wed, 03 Dec 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 03 Dec 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
A delegation of traders met the Finance Minister
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को ज्ञापन देते व्यापारी नेता रवींद्र त्रिपाठी।  
सुल्तानपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी के नेतृत्व व प्रदेश चेयरमैन सुधीर यश हलवासीय की अध्यक्षता में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में जीएसटी से संबंधित जुर्माना व ब्याज माफी योजना लागू किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री ने वित्त मंत्री को बताया कि उत्तराखंड सरकार ने हाल ही में वर्ष 2017-18, 2018-19 व 2019-20 के लिए मूल कर राशि जमा करने की शर्त पर जीएसटी जुर्माना व ब्याज को माफ कर व्यापारियों को राहत प्रदान की है। इस निर्णय से वहां के छोटे, मध्यम व कुटीर उद्योगों को नई गति मिली है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में अनेक सूक्ष्म, लघु व कुटीर उद्यम तकनीकी त्रुटियों, डिजिटल चुनौतियों और दंडात्मक शुल्क के अत्यधिक बोझ के कारण कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। यदि पूरे प्रदेश में जीएसटी जुर्माना व ब्याज माफी योजना लागू की जाती है तो व्यापारियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में जिला कोषाध्यक्ष राकेश अग्रहरी, उन्नाव जिलाध्यक्ष अखिलेश अवस्थी, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र अग्रहरी व जिला मीडिया प्रभारी जयप्रकाश मिश्र शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed