{"_id":"5eea3b388ebc3e43292010bb","slug":"a-couple-of-bike-riders-died-in-a-road-accident-sultanpur-news-lko5264401180","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन और मिले कोरोना पॉजिटिव, चार हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन और मिले कोरोना पॉजिटिव, चार हुए स्वस्थ
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में तीन नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। हालांकि बुधवार को आई रिपोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग को राहत पहुंचा दी है। चार मरीज स्वस्थ होने के साथ ही कोविड केयर सेंटर में कार्यरत चिकित्सक व कर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि दिल्ली से 14 जून को परिवार के साथ प्राइवेट कार से घर लौटे दूबेपुर विकास खंड के महेसरगंज बीबीगंज निवासी एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
दिल्ली से ही प्राइवेट कार से 14 जून को घर आए कुड़वार के सोहगौली निवासी एक युवक भी संक्रमित पाया गया है। मुंबई से आठ जून को एक अधेड़ की मां भी पॉजिटिव मिली है। अधेड़ पहले ही पॉजिटिव पाया जा चुका है।
विज्ञापन
तीन नए पॉजिटिव मिलने से जिले में संक्रमितों की संख्या 139 हो गई है। सीएमओ ने बताया कि लखनऊ से बुधवार को आई 158 सैंपलों की रिपोर्ट में तीन पॉजिटिव व 155 निगेटिव पाए गए हैं। इसमें कोविड केयर सेंटर में भर्ती चार मरीज स्वस्थ हो गए हैं।
स्वस्थ मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। बुधवार को आई रिपोर्ट ने स्वास्थय विभाग को राहत दे गई है। सीएमओ ने बताया कि कोविड केयर सेंटर में मरीजों के इलाज में लगे चिकित्सक व कर्मियों की सैंपलिंग कराई गई थी। जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।