फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   जल्द पूरा होगा आईटीआई भवन

जल्द पूरा होगा आईटीआई भवन

Tue, 14 Oct 2014 05:30 AM IST
Sultanpur
Sultanpur Updated Tue, 14 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज। शहर के सैंठा रोड पर निर्माणाधीन आईटीआई के निर्माण में अब धन की कमी आड़े नहीं आाएगी। प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग ने निर्माणाधीन भवन निर्माण को जल्द पूरा करने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की द्वितीय किस्त जारी कर दी है। विभागीय निदेशक ने स्वीकृत धनराशि में से पहली किस्त के रूप में 75 लाख रुपये ई-पेमेंट के माध्यम से प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश प्रोजेक्टस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के खाते में भेजने का भी निर्देश दिया है। निदेशक के पत्र पर डीएम ने प्रधानाचार्य आईटीआई को नियमानुसार धनराशि भेजने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित आईटीआई भवन निर्माण के लिए शासन ने पूर्व में मानकीकृत लागत 487.89 लाख रुपये पर प्रशासकीय एवं वित्तीय अनुमोदन प्रदान करते हुए दो करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी थी। पहली किस्त का धन समाप्त होने के बाद निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा था। इसे देखते हुए 30 सितंबर को द्वितीय किस्त के रूप में डेढ़ करोड़ रुपये और अवमुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

विभाग के निदेशक राजेंद्र प्रसाद प्रथम ने डीएम जगतराज त्रिपाठी को पत्र भेजकर जारी की गई द्वितीय किस्त में से प्रथम किस्त के रूप में 75 लाख रुपये ई-पेमेंट के माध्यम से प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश प्रोजेक्टस कॉपोरेशन लिमिटेड के खाते में भेजने का निर्देश दिया है। निदेशक के पत्र पर डीएम ने आईटीआई के प्रधानाचार्य को पत्र भेजकर नियमानुसार धनराशि कार्यदायी संस्था को भेजने का निर्देश दिया है। निदेशक ने भेजे गए पत्र में कहा है कि धनराशि जिस मद में स्वीकृत की गई है उसका व्यय उसी मद में किया जाए। स्वीकृत धनराशि का मासिक व्यय विवरण निर्धारित प्रारूप पर वित्त विभाग एवं व्यावसायिक शिक्षा तथा कौशल विकास विभाग को प्रति
विज्ञापन
विज्ञापन

माह उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed