{"_id":"127-86929","slug":"Sultanpur-86929-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीआई को नहीं मिला वाजिब मुकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीआई को नहीं मिला वाजिब मुकाम
Sultanpur
Updated Tue, 14 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। देश में 12 अक्तूबर 2005 को सूचना का अधिकार कानून लागू किया गया था। इसका मकसद लोगों को जागरूक करने के साथ ही प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने का था। यह कानून 13 अक्तूबर से अपने 10 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। नौ वर्षों का लंबा सफर तय करने के बावजूद आरटीआई को अभी तक वाजिब मुकाम हासिल नहीं हो सका है। आवेदकों को अधिकारी सूचना देने के लिए कार्यालयों का चक्कर कटाते हैं। कई बार अधिकारियों पर भारी भरकम जुर्माना भी किया जाता है फिर भी रवैये में सुधार नहीं हो रहा है। इन स्थितियों के बावजूद सूचना के अधिकार से कई लोगों को न्याय मिला है। इस हथियार से तमाम खामियां शासन-प्रशासन के समक्ष उजागर हुई हैं।
विज्ञापन
