फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   सांसद निधि के एक-एक पैसे का देंगे हिसाब : वरुण

सांसद निधि के एक-एक पैसे का देंगे हिसाब : वरुण

Sun, 28 Sep 2014 05:30 AM IST
Sultanpur
Sultanpur Updated Sun, 28 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सांसद वरुण गांधी ने कहा कि वे अपनी सांसद निधि के एक-एक पैसे का हिसाब क्षेत्र के लोगों को देंगे। निधि सांसद की नहीं बल्कि जनता की होती है। निधि से गरीबों के उत्थान एवं जनकल्याणकारी कार्य कराए जाएंगे। तीन दिवसीय दौरे पर संसदीय क्षेत्र पहुंचे सांसद ने ये बातें जयसिंहपुर के बगिया गांव चौराहा पर आयोजित उपकरण वितरण कार्यक्रम के दौरान कहीं।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह लखनऊ से सड़क मार्ग से होते हुए सांसद वरुण गांधी बंधुआ कलां पहुंचे। उन्होंने बंधुआ कलां में बीओबी की ओर से आयोजित जनधन योजना कार्यक्रम में खाताधारकों को पासबुक का वितरण किया। इसके बाद वे सदर (जयसिंहपुर) विधानसभा क्षेत्र के बगियागांव में आयोजित निशुल्क निशक्त उपकरण कार्यक्रम में पहुंचकर पांच निशक्तों को उपकरण दिए। मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद निधि के एक-एक पैसे का हिसाब जल्द ही वे क्षेत्र के लोगों के सामने रखेंगे। अभी तक किसी सांसद ने क्षेत्र के लोगों को अपनी निधि का हिसाब नहीं दिया होगा। इसके बाद सांसद प्रतिनिधि डॉ. आरए वर्मा व संतबख्श सिंह चुन्नू ने बाकी निशक्तों को उपकरण बांटे। मोतिगरपुर पहुंचकर उन्होंने जनधन योजना के खाताधारकों को पास बुक व किट का वितरण किया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। वरवारीपुर गांव में राजेंद्र सिंह के घर व रानीपुर कायस्थ गांव में शनि शुक्ला के घर जाकर शोक संवेदना जताई। दोस्तपुर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सांसद ने फिर दोहराया कि वे सांसद निधि की पाई-पाई का हिसाब जनता के सामने रखेंगे। कादीपुर क्षेत्र को पिछड़ा बताते हुए कहा कि इस क्षेत्र के विकास के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। कहा कि सांसद निधि से क्षेत्र को तीन सड़कें, 25 सोलर लाइट व 47 इंडिया मार्का टू हैंडपंप दिया गया। अन्य स्रोतों से भी विकास कार्य कराया जाएगा। इसके पूर्व सांसद का जगह-जगह स्वागत हुआ। इस मौके पर जिलाध्यक्ष करुणा शंकर द्विवेदी, डॉ. सीताशरण त्रिपाठी, सुशील त्रिपाठी, ओमप्रकाश बजरंगी, सतपाल बग्गा, विजय रघुवंशी, विनोद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed