{"_id":"127-83916","slug":"Sultanpur-83916-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में वरुण का कद घटने से लोग निराश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में वरुण का कद घटने से लोग निराश
Sultanpur
Updated Sun, 17 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की टीम से सांसद वरुण गांधी का पत्ता साफ हो गया। नई टीम में सांसद को जगह नहीं मिलने से जिले के अधिकांश लोगों ने निराशा जताई है। हालांकि कुछ लोगों इसे सही बताया है। सेवानिवृत्त शिक्षक रामनाथ मिश्र का कहना है कि अमित शाह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा में तानाशाही की शुुरुआत हुई है। शाह की टीम में संघ के लोगों को ज्यादा तवज्जो मिली है। लोकतांत्रिक दृष्टि से यह उचित नहीं है। वरुण गांधी युवा हैं उनको स्थान मिलना चाहिए था। व्यवसायी प्रमोद कुमार गोयल का कहना है कि वरुण गांधी युवा व कर्मठ हैं। उन्हें पार्टी व सत्ता में आगे बढ़ाया जाना चाहिए था। राष्ट्रीय टीम में उन्हें जगह न देकर पार्टी ने युवाओं को नजरअंदाज करने की कोशिश की गई है। डॉ. कुलदीप पांडेय का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के ऊपर अंगुली उठाना नाइसंाफी होगी। यूपी में जो कार्य करके उन्होंने दिखाया वह किसी और के लिए संभव नहीं था। पार्टी हित को देखते हुए ही उन्होंने यह कदम उठाया होगा। सौरभ पांडेय का कहना है कि भाजपा में वरुण गांधी के कद को राहुल गांधी के बराबर करने का अनुमान लगाया जा रहा था। पार्टी ने उनका पर कतर कर जिले के लोगों को निराश किया है। पहले सत्ता में भागीदारी नहीं दी अब पार्टी का पद भी छीन लिया। यह गलत हुआ।
विज्ञापन