फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   राशन को तरसा रही खाद्यान्न योजना

राशन को तरसा रही खाद्यान्न योजना

Sat, 10 May 2014 05:31 AM IST
Sultanpur
Sultanpur Updated Sat, 10 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मई माह में जिले की दो तिहाई से अधिक सस्ते गल्ले की दुकानों पर पहुंचे अनाज का सत्यापन नहीं हो सका है। स्टॉक सत्यापन नहीं होने से कोटेदार राशन का वितरण नहीं कर रहे हैं। रोस्टर के मुताबिक कार्य नहीं होने से रोजाना सैकड़ों चयनित पात्र बैरंग वापस लौट रहे हैं। अव्यवस्था से सार्वजनिक वितरण प्रणाली बेपटरी हो गई है।
विज्ञापन

शासन ने मई माह की एक से पांच तारीख के बीच जिले की सभी सस्ते गल्ले की दुकानों पर पहुंचे राशन का सत्यापन करने का आदेश जारी किया था। तिथि के बीच पर्यवेक्षक अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी व उप जिलाधिकारी के चुनाव ड्यूटी में लगे रहने से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सत्यापन नहीं हो सका। ऐसे में दो तिहाई से अधिक दुकानें वितरण तिथि शुरू होने के बाद भी बंद चल रही हैं। इन दुकानों से जुड़े सैकड़ों उपभोक्ताओं को दुकानदार लौटा दे रहे हैं। रोस्टर बिगड़ने से जून माह में भी राशन वितरण के विलंब के आसार बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

इनसेट
दो से तीन दिन के भीतर शुरू होगा वितरण
जिला मुख्यालय के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी केजी पांडेय ने बताया कि मतदान के बाद दुकानों पर पहुंचे अनाज का सत्यापन कराया जा रहा है। दो से तीन दिन के भीतर सभी दुकानों से वितरण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed