फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   जेल के ‘पंछी’ भी नहीं बचा पाएंगे सरकार : मोदी

जेल के ‘पंछी’ भी नहीं बचा पाएंगे सरकार : मोदी

Tue, 06 May 2014 05:30 AM IST
Sultanpur
Sultanpur Updated Tue, 06 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज। सातवें चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी सोमवार को कांग्रेस के गढ़ अमेठी में जमकर गरजे। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि अब जेल के ‘पंछी’ भी उनकी सरकार नहीं बचा पाएंगे। मां-बेटे अगर लोगों को जेल से बाहर निकालकर खुद के साथ गठबंधन के दांव खेलेंगे तब भी सरकार बचने वाली नहीं।
विज्ञापन

अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी के समर्थन में गौरीगंज के दुलापुर खुर्द में आयोजित जनसभा में नरेंद्र मोदी ने कहा कि बतौर राज्यसभा सदस्य स्मृति ईरानी ने गुजरात के कई जिलों का विकास किया है। स्मृति ईरानी के जीतने पर वे 60 महीने में अमेठी का ऐसा विकास करेंगे कि दुनिया की यूनिवर्सिटी यहां रिसर्च के लिए आएंगी। नरेंद्र मोदी ने कहा कि वे यहां बदले की राजनीति करने नहीं, बदलाव की राजनीति करने आए हैं। स्मृति ईरानी के लिए कई बार छोटी बहन का संबोधन करते हुए उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी ने बेहद कम समय में अमेठी की समस्याओं को जाना-समझा है। मेरा दावा है कि मीडिया एक तरफ स्मृति ईरानी को खड़ा कर दे और दूसरी तरफ पूरा गांधी परिवार हो तो स्मृति यहां के सौ गांवों का नाम गिना देंगी जबकि पूरा गांधी परिवार दस गांव नहीं गिना पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed