फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   बालक ने फांसी लगाकर जान दी

बालक ने फांसी लगाकर जान दी

Thu, 12 Dec 2013 05:43 AM IST
Sultanpur
Sultanpur Updated Thu, 12 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्थानीय कस्बे में बुधवार की सुबह किराए के मकान में एक बालक फंदे से लटकता मिला। स्कूल से घर पहुंचे बड़े भाई की सूचना पर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। बालक को फंदे से उतारकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कुड़वार थाना क्षेत्र के मझली (ग्रेंट कुड़वार) निवासी राजेश तिवारी परदेस में नौकरी करता है, जबकि पत्नी मंजूलता तिवारी कुड़वार में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सहायक रसोइया के पद पर काम करती हैं। मंजूलता क्षेत्र के पूरे अयोध्या लाल गांव निवासी अनुराग श्रीवास्तव के मकान में किराए पर बच्चों के साथ रहती हैं। मंजूलता का बड़ा बेटा सूरज (22) कस्बे में ठेला लगाता है और शिवा (14) क्षेत्र में स्ेिथत वीपी इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र है। तीसरा बेटा आकाश तिवारी (12) यश भारती शिक्षा निकेतन में कक्षा आठ में पढ़ता था। बुधवार की सुबह सूरज ठेला लगाने चला गया, जबकि शिवा और आकाश पढ़ने के लिए घर से निकले थे। उसके बाद मंजूलता ड्यूटी पर चली गईं। दोपहर शिवा घर पहुंचा और दरवाजा खोला तो तख्ते के ऊपर छत में लगे लोहे की रॉड से मफलर के सहारे आकाश का शव लटकता मिला। शिवा शोर मचाते हुए मां के विद्यालय पहुंचा और उसे घटना की जानकारी दी। आनन-फानन में मंजूलता बड़े बेटे सूरज के साथ घर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आकाश को फंदे से नीचे उतारा। फांसी लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed