{"_id":"127-70891","slug":"Sultanpur-70891-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी की छत से बीमार अधेड़ ने लगाई छलांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी की छत से बीमार अधेड़ ने लगाई छलांग
Sultanpur
Updated Tue, 10 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। बीमारी से परेशान एक अधेड़ ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। घायल अधेड़ को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शहर के तोपखाना मोहल्ला निवासी लालता प्रसाद (50) कुछ दिनों से बीमार हैं। सोमवार को वह अपने भांजे जनपद प्रतापगढ़ निवासी रामसजीवन के साथ इलाज के लिए सीएचसी गए थे। रामसजीवन उन्हें लेकर अस्पताल की दूसरी मंजिल पर मरीजों को देख रहे चिकित्सक डॉ. पीके सिंह के कक्ष में पहुंचा। इसी दौरान लालता ने अस्पताल की छत से छलांग लगा दी। आनन-फानन में चिकित्सकों ने लालता का उपचार शुरू किया। हालत में सुधार न होने पर उन्हें जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिवारीजनों के साथ मोहल्ले के लोग भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन