फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   हिंसा के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं

हिंसा के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं

Tue, 10 Dec 2013 05:42 AM IST
Sultanpur
Sultanpur Updated Tue, 10 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में बढ़ रही महिला उत्पीड़न की घटनाओं के विरोध में सोमवार को महिलाएं सड़क पर उतर पड़ीं। जुलूस निकालकर प्रदर्शन के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं पर अंकुश न लगने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिले में बढ़ रही महिला उत्पीड़न की घटनाओं के विरोध सोमवार को विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों से जुड़ी महिलाएं सड़क पर उतर पड़ीं। महिलाओं ने शहर के प्रमुख मार्गों पर जुलूस निकाला। जुलूस शहर के रोडवेज, कलेक्ट्रेट, डाकखाना चौराहा, गंदानाला, चौक, सब्जी मंडी होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। महिलाओं का आरोप था कि मोटर वाहनों पर चलाए जा रहे अश्लील गीतों से लड़कियों पर छींटाकशी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान, मद्यपान होने से रास्ते से गुजरने वाली लड़कियों पर नशेड़ी और शोहदे फब्ब्तियां कसते हैं। प्रदर्शनकारी महिलाओं की मांग थी कि महिला इंटर कॉलेज व डिग्री कॉलेज के आसपास विद्यालय खुलने से पूर्व और बंद होने तक पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाए। साथ ही देर रात पुलिस की ओर से आकस्मिक जांच करवाई जाए। दूसरों के घरों में घरेलू कार्य करने वाली महिलाओं के शोषण को ध्यान में रखते हुए श्रमायुक्त विभाग में उनके पंजीकरण की व्यवस्था करवाई जाए। नगर पालिका क्षेत्र में महिलाओं के लिए अलग से सुलभ शौचालय का निर्माण कराया जाए। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट नलिनीकांत सिंह को सौंपा। इस मौके पर पुष्पा श्रीवास्तव, कविता, ज्योति, शांति देवी, शांति यादव, नीतू मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed