{"_id":"127-70839","slug":"Sultanpur-70839-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दस बजे से खुलेंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दस बजे से खुलेंगे स्कूल
Sultanpur
Updated Mon, 09 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज। बढ़ती ठंड को देखते हुए डीएम ने कक्षा एक से आठ तक संचालित होने वाले सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों को सुबह दस से शाम चार बजे के मध्य संचालित करने का आदेश दिया है। बीएसए को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश की अवहेलना करने वाले स्कूलों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया गया है। ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए रविवार को जिलाधिकारी जगतराज त्रिपाठी ने जिले में संचालित कक्षा एक से आठ तक के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, अंग्रेजी माध्यम व सीबीएससी पद्धति के विद्यालय प्रबंधक/प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी किया है। जारी पत्र में सभी को ठंड का प्रभाव देखते हुए सोमवार से स्कूलों का संचालन सुबह दस से चार के मध्य करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन