{"_id":"127-70812","slug":"Sultanpur-70812-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगा प्राॅपर्टी डीलर ने दी जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी लगा प्राॅपर्टी डीलर ने दी जान
Sultanpur
Updated Sun, 08 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। मऊ अतवारा गांव में लखनऊ के एक प्रॉपर्टी डीलर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोपहर बाद पहुंचे परिवारीजनों से पूछताछ की। घटना के कारणों का पता नहीं चल सकी है।
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रिटायर्ड इंजीनियर अवध नारायण सिंह सपरिवार लखनऊ में रहते हैं। उनका छोटा बेटा धीरज कुमार सिंह पत्नी व दो बच्चों के साथ लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में अरविंदो पार्क के पास स्थित मकान में रहता था। परिवारीजनों के मुताबिक धीरज (38) लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करता था। बीते गुरुवार को वह लखनऊ से गांव आया था। शुक्रवार की रात धीरज अपने कमरे में सोने चला गया। शनिवार की सुबह नौकर महंगू ने धीरज के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। महंगू को अनहोनी का अंदेशा हुआ तो उसने धीरज के पड़ोसी अभिनय प्रताप सिंह को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे और खिड़की का दरवाजा किसी तरह से खोला तो अंदर पंखे के हुक के सहारे रस्सी से धीरज का शव लटकता दिखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरवाया। पुलिस की सूचना के बाद धीरज का परिवार गांव पहुंच गया। धीरज कुमार सिंह के परिवार में पत्नी बीनू और बेटा मुन्ना (12) व बेटी गुड़िया (14) शामिल हैं।