फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   जल्द शुरू होगा एनआईसी

जल्द शुरू होगा एनआईसी

Sun, 08 Dec 2013 05:43 AM IST
Sultanpur
Sultanpur Updated Sun, 08 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज। किसी भी जनपद के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण कार्यालयों में एक एनआईसी (नेशनल इन्फॉर्मेशन सेंटर) की स्थापना जल्द ही जिले में होगी। शनिवार को केंद्र सरकार के संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से इस आशय का भेजा गया पत्र शनिवार को डीएम कार्यालय को प्राप्त हो गया है।
विज्ञापन

एनआईसी कार्यालय किसी भी जिले के लिए सबसे अहम माना जाता है। इसी वजह से एक जुलाई 2010 को जिले की स्थापना होने के साथ ही एनआईसी कार्यालय स्थापित करने की मांग उठने लगी थी। जिला प्रशासन भी लगातार एनआईसी स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार से पत्राचार में जुटा रहा। आखिरकार कवायद रंग लाई और केंद्र सरकार ने जिले में एनआईसी की स्थापना को हरी झंडी दे दी। केंद्र सरकार की संस्तुति मिलने के बाद संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से भेजा गया पत्र शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय को प्राप्त हो गया। डीएम जगतराज त्रिपाठी ने बताया कि पत्र मिलने के साथ ही एनआईसी के उत्तर प्रदेश निदेशक एसबी सिंह से उनकी बात भी हुई है। सोमवार को वे एनआईसी में लगने वाले सभी उपकरण के साथ जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। डीएम ने बताया कि फिलहाल कलेक्ट्रेट के अस्थाई भवन में एनआईसी का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed