फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   भाई के कातिल को उम्रकैद

भाई के कातिल को उम्रकैद

Sun, 08 Dec 2013 05:43 AM IST
Sultanpur
Sultanpur Updated Sun, 08 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। संपत्ति के विवाद में सगे भाई को गोली मारकर हत्या करने के मामले में स्पेशल जज ईसी एक्ट ने शनिवार को आरोपी को दोषी करार देते हुए उम्रकैद व 12 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। मामला अमेठी जिले के बाजारशुकुल थाने के बलापुर गांव का है।
विज्ञापन

गांव निवासी मुशीर आलम का सगे छोटे भाई मंसूब अली से पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते 28 जुलाई 2010 को मंसूब अली ने मुशीर आलम की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी रईसा बेगम की तहरीर पर अभियुक्त मंसूब अली के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने हत्याभियुक्त मंसूब अली को 30 जुलाई 2010 को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया था। पुलिस ने अभियुक्त मंसूब अली के खिलाफ हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे एडीजीसी क्रिमिनल अतुल शुक्ल व अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने घटना को साबित करने के लिए आठ गवाहों को कोर्ट में पेश किया। आवश्यक वस्तु अधिनियम (ईसी एक्ट) के विशेष अपर सत्र न्यायाधीश जितेंद्र पांडेय ने शनिवार को अभियुक्त मंसूब अली को दोषी करार देते हुए सजा सुनाकर जेल भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed