{"_id":"127-70802","slug":"Sultanpur-70802-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ घंटे नहीं हो सका ट्रेनों का परिचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ घंटे नहीं हो सका ट्रेनों का परिचालन
Sultanpur
Updated Sun, 08 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी वाया सुल्तानपुर रेलखंड पर शनिवार को दो घंटे ब्लॉक लेकर टीटीएम से जर्जर व टूटे स्लीपर बदले गए। रेलगाड़ियों का आवागमन बाधित होने से सद्भावना व बेगमपुरा एक्सप्रेस आंशिक तौर पर प्रभावित हुईं।
इंजीनियरिंग विभाग की मांग पर शनिवार को मुख्यालय के नियंत्रण कक्ष से कोइरीपुर व हरपालगंज स्टेशनों के बीच दोपहर 12.50 बजे से ब्लॉक दिया गया। ब्लॉक स्वीकृत होते ही ट्रैक टेपिंग मशीन से रेलखंड पर टूटे, जर्जर स्लीपर निकाले गए। इनके स्थान पर कंक्रीट के नए स्लीपर बिछाए गए। दोनों पटरियों की जांच के बाद टीटीएम को स्टेशनों के बीच दौड़ाकर अंतिम जांच की गई। सब दुरुस्त मिलने पर 2.20 बजे से रेल परिचालन बहाल कर दिया गया।