{"_id":"127-70587","slug":"Sultanpur-70587-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर किशोरी को चाकुओं से गोद डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर किशोरी को चाकुओं से गोद डाला
Sultanpur
Updated Wed, 04 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर से सटे अफलेपुर गांव में दिनदहाड़े घर में घुसकर बदमाशों ने एक किशोरी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना के वक्त किशोरी के साथ एक मासूम बच्ची ही थी जबकि माता-पिता घास काटने खेत गए थे। पुलिस अधिकारियों ने फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। अंदेशा जताया जा रहा है कि दुष्कर्म के प्रयास में असफल होने और पहचान छिपाने के लिए किशोरी की हत्या कर दी गई। शक की सुई किसी करीबी की ओर घूम रही है। कोतवाली नगर क्षेत्र के अफलेपुर गांव निवासी कयूम उर्फ फेंकू के परिवार में चार लड़कियां और दो पुत्र हैं। दो पुत्रियों में राबिया व अफरोज की शादी हो चुकी है, जबकि नरगिस और नाजरीन मां-बाप के साथ घर पर ही रहती थीं। कयूम के दोनों बेटे मैनुद्दीन व सोनू बाहर रहते हैं। एक माह पहले ही सोनू घर आया था और मंगलवार की सुबह नाजरीन को लेकर किछौछा शरीफ गया था। कयूम अपनी पत्नी हकीमुल निशां के साथ खेत में घास काटने गया था। नरगिस अपनी चार वर्षीय भांजी रानी पुत्री राबिया के साथ घर में थी। दोपहर हकीमुलनिशां घर पहुंची तो कमरे में नरगिस का लहूलुहान शव पड़ा था। नरगिस के पेट में चाकू घोंपा गया था जबकि गला व दोनों हाथ रेते गए थे। सूचना मिलते ही सीओ सिटी वीपी सिंह, नगर कोतवाल जितेंद्र गिरि फोरेंसिक टीम के साथ वहां पहुंच गए।
विज्ञापन