{"_id":"127-66936","slug":"Sultanpur-66936-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांत्रिक के खिलाफ याचिका, एसआे तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तांत्रिक के खिलाफ याचिका, एसआे तलब
Sultanpur
Updated Thu, 19 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। झाड़फूंक के बहाने महिला से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में आरोपी तांत्रिक के खिलाफ अदालत में याचिका दाखिल की गई है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम ने मामले में एसओ से जवाब तलब किया है। प्रकरण धम्मौर थाना क्षेत्र से जुड़ा है।
धम्मौर थाना क्षेत्र निवासी महिला को कई वर्षों से संतान नहीं हो रही थी। उसने गांव के ही तांत्रिक सूर्यनरायन से झाड़फूंक के लिए संपर्क किया। करीब छह माह पूर्व तांत्रिक ने झाड़फूंक के लिए महिला से एक लाख रुपया लिया था। आरोप है कि तांत्रिक झाड़फूंक के लिए महिला को अपने घर बुलाता था। तांत्रिक ने उसके साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास किया था। महिला ने घटना से परिवारीजनों को अवगत कराया। जिस पर महिला का जेठ 11 सितंबर को तांत्रिक के घर उससे रुपये वापस मांगने गया। तांत्रिक ने उसकी पिटाई कर भगा दिया। घटना की सूचना धम्मौर थाने में व एसपी को दी गई लेकिन मुकदमा नहीं दर्ज किया गया। पीड़ित महिला के जेठ ने एसीजेएम प्रथम संध्या श्रीवास्तव की कोर्ट में आरोपित तांत्रिक सूर्यनरायन उपाध्याय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए याचिका दाखिल की है। कोर्ट ने मामले में धम्मौर एसओ से जवाब तलब करते हुए सुनवाई के लिए 21 सितंबर की तिथि नियत की है।