फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   हरियाली का दम घोंट रहे वन माफिया

हरियाली का दम घोंट रहे वन माफिया

Thu, 04 Jul 2013 05:30 AM IST
Sultanpur
Sultanpur Updated Thu, 04 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में वृक्षों की अंधाधुंध कटान चल रही है। बीते वर्ष वन विभाग में हरे पेड़ों की अवैध कटान के दर्ज 266 मामले इसकी हकीकत बयां कर रहे हैं। हरियाली को उजाड़ने में ग्रामीणांचल इलाके सबसे आगे हैं। महकमे की कस्बाई व पिछड़े क्षेत्रों में लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाने की कवायदें धराशायी होती जा रही हैं। पर्यावरण असंतुलित होने से वायु व जल प्रदूषित होने का खतरा बढ़ रहा है। साल भर के दौरान हरे पेड़ों की अवैध कटान के दर्ज मामलों के मुताबिक जिले में वन माफिया काफी सक्रिय हैं। शहरी क्षेत्र की तुलना में ग्रामीणांचल में इनकी सक्रियता कहीं अधिक है। वर्ष 2012-13 में जिले की विभिन्न तहसीलों में अवैध कटान के 266 मुकदमे वन विभाग की तरफ से पंजीकृत किए गए। रंगे हाथ पकड़े गए लकड़कटों से 8,82,100 रुपये की वसूली की गई। वसूली की रकम कई किस्तों में शासन के राजस्व कोष में जमा करा दी गई है। वन विभाग ने हाई स्कूल, इंटर व डिग्री कॉलेजों में सेमिनार कर पौधरोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed