{"_id":"127-53204","slug":"Sultanpur-53204-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटिंग के दौरान एसडीएम बेहोश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटिंग के दौरान एसडीएम बेहोश
Sultanpur
Updated Sun, 24 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। भादर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मत विभाजन के दौरान एसडीएम/ रिटर्निंग ऑफिसर बेहोश हो गए। उन्हें गंभीर अवस्था में लखनऊ ले जाया गया है। मत विभाजन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। जिलाधिकारी अगली तिथि बाद में तय करेंगे। मतविभाजन के दौरान लगातार आ रही फोन कॉल को लेकर एसडीएम काफी तनाव में थे।
शनिवार को भादर ब्लॉक के प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव पर बहस व मत विभाजन होना था। एसडीएम अजय श्रीवास्तव सुबह 10 बजे ब्लॉक मुख्यालय पहुंच गए। 50 सदस्यों वाले सदन में वर्तमान में 49 सदस्य हैं। त्रिसुंडी के बीडीसी सदस्य दयाराम की मौत हो चुकी है। बैठक में 26 सदस्य शामिल हुए। ब्लॉक प्रमुख रोहित चौधरी समेत 23 सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार किया। दोपहर एक बजे से मत विभाजन की प्रक्रिया शुरू हुई। 2.15 बजे तक 14 सदस्यों ने मतदान कर दिया था। इसी बीच अचानक एसडीएम की तबियत बिगड़ गई और वे कुर्सी पर ही बेहोश हो गए। आनन-फानन में उन्हें सीएचसी भादर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद एसडीएम को जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। सुल्तानपुर में उनकी हालत और खराब होते देख चिकित्सकों ने एसडीएम को लखनऊ रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मत विभाजन प्रक्रिया के दौरान एसडीएम बेहद तनाव में थे। उनके पास लगातार फोन आ रहे थे। एसडीएम के बेहोश होने के बाद एडीएम माताफेर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे और एसडीएम को लेकर सुल्तानपुर चले गए। इस बीच पड़ चुके 14 मतों के बक्से को सील करवाकर जिला मुख्यालय भेज दिया गया। मत विभाजन प्रक्रिया को अगली तिथि तक स्थगित कर दिया गया है। उपजिलाधिकारी को सुल्तानपुर से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक उनका रक्तचाप काफी बढ़ गया था। गौरतलब है कि बीते गुरुवार को वह भेटुआ ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मत विभाजन की प्रक्रिया संपन्न करवा चुके थे।