फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   एफडीआई के विरोध में सड़क पर उतरे भाजपाई

एफडीआई के विरोध में सड़क पर उतरे भाजपाई

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Sultanpur
Sultanpur Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। महंगाई, भ्रष्टाचार एवं एफडीआई के विरोध में बुधवार को भाजपाई सड़क पर उतर पड़े। भाजपाइयों ने शहर में जुलूस निकाला और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पुतला फूंका।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय से दोपहर को भाजपाइयों का जुलूस निकला। पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद भाजपाई पोस्ट ऑफिस चौराहा होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट के सामने भाजपाइयों ने केंद्र की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। जुलूस का नेतृत्व क्षेत्रीय सहसंयोजक सुमन सिंह एवं जिलाध्यक्ष करुणा शंकर द्विवेदी ने किया। पूर्व अध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह, डॉ. सीताशरण त्रिपाठी, संतबख्श सिंह चुन्नू, डॉ. आरए वर्मा, विजय त्रिपाठी ने लोगों को संबोधित करते हुए एफडीआई लागू करने को संसद की अवमानना बताया। कहा कि इससे बड़ी कंपनियां रोजगार छीनेंगी। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, रामचंद्र मिश्र, अजय जायसवाल, अरविंद पंाडेय, सुशील त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed