{"_id":"127-46494","slug":"Sultanpur-46494-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घंटे अंधेरे में डूबा रहा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घंटे अंधेरे में डूबा रहा शहर
Sultanpur
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। दरियापुर रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे ओवरब्रिज के पिलर निर्माण के दौरान शनिवार शाम 33 हजार वोल्ट के हाईटेंशन लाइन की मशीन से अचानक केबल कटने से डाकखाना समेत दो उपकेंद्रों की बिजली गुल हो गई। करीब पांच घंटे बिजली गायब रहने से लोगों को खासी परेशानी हुई।
बिजली कटने से शहर के करीब दो दर्जन मोहल्ले अंधेरे में डूबे हैं। पता चला है कि ओवरब्रिज के पिलर निर्माण के लिए चलाई जा रही जेसीबी से जमीन के नीचे डाली गई केबल कट गई। 33 हजार वोल्ट की यह केबल पयागीपुर सब स्टेशन से डाकखाना चौराहा उपकेंद्र को गई है। केबल कटने से डाकखाना एवं दरियापुर उपकेंद्र की बिजली चली गई। अधिशासी अभियंता नंदलाल ने बताया कि इंजीनियर फॉल्ट दूर करने में लगे हैं। 11 बजे तक आपूर्ति दुरुस्त होने की संभावना है।