फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   93 officers report responses to negligence in obligations

दायित्वों में लापरवाही पर 93 अफसरों से जवाब तलब

Wed, 24 Jul 2019 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
93 officers report responses to negligence in obligations
गौरीगंज। आईजीआरएस पोर्टल पर संदर्भित शिकायतें निस्तारित न करन 93 अफसरों को भारी पड़ा। नाराज डीएम ने सभी को नोटिस जारी कर तत्काल लंबित शिकायतों को निस्तारित करने व जवाब देने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

जन शिकायतों के निस्तारण के लिए प्रदेश सरकार की ओर संचालित दैनिक अनुश्रवण प्रणाली पोर्टल पर मुख्यमंत्री के साथ अन्य अधिकारियों की ओर संदर्भित शिकायतों का समय सीमा में निस्तारण न करना 93 अफसरों को भारी पड़ा।
विज्ञापन

डीएम प्रशांत शर्मा ने बुधवार को पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण व प्रगति की समीक्षा की तो 93 शिकायतें अनिस्तारित व डिफॉल्टर की श्रेणी में पहुंचने के करीब मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों की ओर से शिकायतों के निस्तारण में बरती जा रही लापरवाही से नाराज डीएम ने सभी को नोटिस जारी किया है।
नोटिस में उनके स्तर पर लंबित शिकायतों का ब्योरा देते हुए दो दिन में शिकायतों का निस्तारण करने के साथ शिकायतकर्ता से संतुष्टि प्रमाण पत्र लेते हुए समुचित जवाब देने का आदेश दिया है। डीएम की ओर से जारी नोटिस सार्वजनिक होने पर विभागों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed