फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   92 couples got married amid Vedic chanting

Sultanpur News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एक-दूजे के हुए 92 जोड़े

Sat, 15 Feb 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 15 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
92 couples got married amid Vedic chanting
करौंदीकला ब्लॉक में वर-वधू को आशीर्वाद देते विधायक सदर राजप्रसाद व एमएलसी शैलेंद्र सिंह - फोटो :
सुल्तानपुर। जनवरी की रैंक गिरने के बाद मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन फिर शुरू हो गया है। शुक्रवार को करौंदीकला ब्लॉक परिसर में 92 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परिणय सूत्र में बंध गए। पंजीकृत 12 जोड़ों के नहीं आने से उनका विवाह नहीं हो सका।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में गड़बड़ी का मामला शासन तक उछलने के बाद विभाग नए आयोजन से बच रहा था। योजना के तहत आए आवेदनों का ब्लॉकों से सत्यापन कराया गया। बारीकी से छानबीन के बाद शुक्रवार को करौंदीकला ब्लॉक परिसर में 92 जोड़ाें की शादी कराई गई। दोस्तपुर ब्लॉक क्षेत्र के 61 और करौदीकला के 31 जोड़ों का विवाह कराया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक राजेश गौतम, सदर विधायक राजप्रसाद उपाध्याय, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश मिश्रा, सीडीओ अंकुर कौशिक, डीपीआरओ अभिषेक शुक्ल समेत अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में विवाह कराया गया। दूल्हा दुल्हन को बर्तन, कपड़ा, जेवर समेत अन्य सामान दिए गए। अतिथियों ने फूल बरसाकर जोड़ों को आशीर्वाद दिया। पं. अर्जुन प्रसाद पांडेय ने मंत्रोच्चार के साथ शादी कराई। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित सिंह, बीडीओ प्रमोद पांडेय, एडीओ समाज कल्याण प्राची पाठक, पंचायत सचिव रामप्रवेश, अरविंद यादव, प्रधान मनोज तिवारी, राजेश विश्वकर्मा, सुरेंद्र यादव, लालचंद मौर्य समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना से परिवार की दिक्कत हुई दूर
करौंदीकला के रामपुर दुबायल निवासी नेहा की शादी सचिन भाष्कर से हुई। नेहा ने बताया कि सामूहिक विवाह में शादी होने से परिवार को आर्थिक रूप से परेशान नही होना पड़ा। प्राणनाथपुर निवासी शर्मिला का विवाह जौनपुर के सुइथाकला के चिलबिली निवासी प्रमोद से हुई। दोनों ने बताया कि परिवार आर्थिक रूप से परेशान है। योजना के तहत शादी से परिवार की दिक्कत दूर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed