{"_id":"5af9cb854f1c1bce408b54f8","slug":"91526320005-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने युवक की पिस्टल लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने युवक की पिस्टल लूटी
Updated Mon, 14 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमंचे से धमकाकर पिस्टल व फोन लूटा
सुल्तानपुर। क्षेत्र में बाइक सवार युवक से चार बदमाशों ने तमंचे के जोर पर पिस्टल व मोबाइल फोन लूट लिया। पुलिस चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश कर रही है।
क्षेत्र के बीबीपुर तिवारी गांव निवासी राजेश उपाध्याय उर्फ गुड्डू रविवार देर शाम क्षेत्र के बौढिया बालमऊ गांव निवासी हरिशंकर तिवारी के यहां निमंत्रण में गए थे। रात करीब 10 बजे बाइक से घर लौटते समय राजाराम पब्लिक स्कूल के पास दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने राजेश को रोक लिया। राजेश जब तक कुछ समझ पाते दो युवकों ने तमंचा निकालकर राजेश पर तान दिया।
इसके बाद उसकी पिस्टल व मोबाइल फोन लूट लिया। इसके बाद बदमाशों ने राजेश की बाइक से चाबी भी निकाल ली। एसओ करौंदीकलां अमित कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।